देश की खबरें | बीरेन सिंह के माफी मांगने पर कांग्रेस ने कहा: प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर यही बात क्यों नहीं कह सकते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के माफी मांगने के बाद मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य का दौरा करके यही बात क्यों नहीं कह सकते।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर कांग्रेस ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के माफी मांगने के बाद मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य का दौरा करके यही बात क्यों नहीं कह सकते।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर जाने से परहेज करते हैं।
उन्होंने बीरेन सिंह के बयान का वीडियो रीपोस्ट करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मणिपुर जाकर यही बात वहां क्यों नहीं कह सकते? उन्होंने 4 मई, 2023 से जानबूझकर राज्य का दौरा करने से परहेज किया है, लेकिन वह देश और दुनिया भर में यात्रा कर रहे हैं।’’
रमेश ने कहा, ‘‘मणिपुर के लोग प्रधानमंत्री द्वारा की जा रही इस उपेक्षा को समझ नहीं पा रहे।’’
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य में हुए जातीय संघर्ष के लिए मंगलवार को माफी मांगी और सभी समुदायों से पिछली गलतियों को भूलने तथा शांतिपूर्ण व समृद्ध राज्य में एक साथ रहने की अपील की।
प्रदेश में हुए जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

