एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन ने विश्व की परेशानी और बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओमीक्रोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि। हालांकि,यूरोपीय आयोग प्रमुख ने स्वीकार किया है कि विश्व को इस बारे में वैज्ञानिकों का और जवाब देना लंबा खींच सकता है।

विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन ने विश्व की परेशानी और बढ़ाई

ओमीक्रोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि। हालांकि,यूरोपीय आयोग प्रमुख ने स्वीकार किया है कि विश्व को इस बारे में वैज्ञानिकों का और जवाब देना लंबा खींच सकता है।

इस बीच, यूरोप के कई देश अब भी कोविड के पुराने स्वरूप डेल्टा से जूझ रहे हैं। वहां संक्रमण के मामले तीव्र गति से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की दर भी बढ़ी है।

वहीं, जापान ने अपना आक्रामक रुख बरकरार रखा है। उसने सभी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन को देश में आने वाली उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग दिसंबर अंत के बंद करने को कहा है। जापान ने पेरू से कतर होते हुए आये एक व्यक्ति में इस स्वरूप की पुष्टि की है जो देश में ओमीक्रोन का दूसरा मामला है।

हालांकि, विश्व के कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रियों के आगमन को निषिद्ध कर दिया है। अमेरिका अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जांच की जरूरतों को कठोर करने का कदम उठा रहा है।

दक्षिण अफ्रीकी अनुसंधान में विश्व स्वास्थ्य संगठन को पिछले हफ्ते ओमीक्रोन के बारे में सतर्क किया गया था लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि कहां या कब यह नया स्वरूप पहली बार प्रकट हुआ। हालांकि, यह स्पष्ट है कि यह दक्षिण अफ्रीका से पहले से यूरोप में मौजूद था। लेकिन नाइजीरिया ने बुधवार को बताया कि उसके जन स्वास्थ्य संस्थान ने कहा है कि उसने अक्टूबर में एकत्र किये गये एक नमूने में यह स्वरूप पाया था । साथ ही यह इस म्यूटेशन का पहला ज्ञात मामला है।

इस बीच सउदी अरब ने बुधवार को कहा कि उसने ओमीक्रोन के प्रथम मामले की पुष्टि की है।

यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सूला वोन डेर लेयेन ने कहा, ‘‘मैंने अपने वैज्ञानिकों की सुनी, वे सब कह रहे हैं हम अभी पर्याप्त रूप से नहीं जानते हैं। इसलिए वे दो तीन हफ्तों का वक्त लेंगे। सामान्य समय में यह संक्षिप्त अवधि होती है लेकिन महामारी के समय में यह अनंतकाल होता है। ’’

इस बीच, जर्मनी के गहन चिकित्सा संघ ने बुधवार को चेतावनी दी क्रिसमस से पहले गहन चिकित्सा की जरूरत वाले कोविड मरीजों की संख्या एक नयी ऊंचाई को छू सकती है और इसके पिछले साल से भी सर्वकालिक ऊंचाई पर जाने की उम्मीद है।

उधर आस्ट्रिया ने लॉकडाउन 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। पुर्तगाल ने बुधवार को घरों के अंदर भी मास्क पहनने का प्रावधान किया।

दक्षिण कोरिया में पहली बार कोविड के प्रतिदिन के मामले बुधवार को 5,000 के आंकड़े को पार कर गया। देश डेल्टा स्वरूप के मामलों में वृद्धि से जूझ रहा है।

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कहा है कि अगले कई हफ्तों में ओमीक्रोन के बारे में काफी कुछ पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).