Omicron Virus: छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य के तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया, ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की प्रभावी जांच की जा सके. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
रायपुर, 30 नवंबर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को राज्य के तीन हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने का आदेश दिया, ताकि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों की प्रभावी जांच की जा सके. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के नये संस्करण से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के वास्ते जारी किये गये नए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. पत्र में सूचित किया गया है कि नए दिशानिर्देशों में ‘जोखिम वाले’ देशों से भारत आने वाले यात्रियों की प्रभावी निगरानी और स्क्रीनिंग पर जोर दिया गया है. यह भी पढ़ें : गुजरात: कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर सूरत के हीरा कारोबारी चिंतित, ये है वजह
अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने संबंधित जिलाधिकारियों को विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर नाम के तीन हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

