एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ओमेक्स ने ओकट्री कैपिटल से 500 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स ग्रुप ने अपनी मौजूदा परियोजनाओं के विकास और भविष्य की वृद्धि के लिए ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

जरुरी जानकारी | ओमेक्स ने ओकट्री कैपिटल से 500 करोड़ रुपये जुटाए

नयी दिल्ली, 28 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स ग्रुप ने अपनी मौजूदा परियोजनाओं के विकास और भविष्य की वृद्धि के लिए ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने निवेश फर्म ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट द्वारा प्रबंधित कोषों से 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ओमेक्स ने कहा कि यह वित्तपोषण उसके मुख्य कारोबार को मजबूती देगा और आवासीय, वाणिज्यिक एवं सार्वजनिक-निजी भागीदारी विकास के लिए आपूर्ति को तेज करेगा।

इस कोष का इस्तेमाल कंपनी की वृद्धि के लिए केंद्रित पूंजी के रूप में भी किया जाएगा।

इससे पहले दिन में ओमेक्स ने बताया था कि उसने कारोबार बढ़ाने के लिए निजी नियोजन के आधार पर डिबेंचर जारी कर 431 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने कहा कि उसकी अनुषंगी ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक-एक लाख रुपये के 43,100 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 431 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ओमेक्स ने बताया कि पिछले दो वित्त वर्षों में उसने कर्जदाताओं को मूल भुगतान के रूप में शुद्ध 1,285 करोड़ रुपये चुका दिए हैं। इस तरह उसका कुल शुद्ध ऋण घटकर 300 करोड़ रुपये रह गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).