जरुरी जानकारी | ओमेगा सेकी का ग्रामीण बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के लिए एग्री जंक्शन से करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने इस वित्त वर्ष के अंत तक देश के ग्रामीण बाजारों में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की बिक्री के लिए शुक्रवार को एग्री जंक्शन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।

मुंबई, पांच अगस्त इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता ओमेगा सेकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने इस वित्त वर्ष के अंत तक देश के ग्रामीण बाजारों में 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की बिक्री के लिए शुक्रवार को एग्री जंक्शन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पहले चरण में इन इलेक्ट्रिक दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों को दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों में उतारा जाएगा।

फरीदाबाद स्थित कंपनी ओएसएम इलेक्ट्रिक तिपहिया के अलावा हल्के वाणिज्यिक वाहन भी बनाती है।

वह अपने तिपहिया मॉडलों श्रृंखला प्लस और स्ट्रीम के अलावा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मोपेडो, स्ट्रीम सिटी और ड्रोन एवं ट्रैक्टर भी ग्रामीण बाजारों में मांग को देखते हुए लेकर आएगी।

कृषि उत्पादों का डिजिटल बाजार मंच एग्री जंक्शन ओएसएम के वाहनों को अपनी वेबसाइट पर सूचीबद्ध करने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का ढांचा तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कर्ज भी मुहैया कराएगा।

दूसरी तरफ ओएसएम ईवी मुहैया कराने के साथ चार्जिंग संरचना खड़ा करने और ग्रामीण बाजारों के लिए खासतौर पर नए उत्पाद पेश करने के लिए एक शोध एवं विकास टीम भी मुस्तैद करेगी।

ओएसएम के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, ‘‘कंपनी दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड स्थित अपने शोध एवं विकास केंद्रों पर अपने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का परीक्षण कर रही है। वर्ष 2022-23 के अंत तक हम दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों के लिए सर्विस एवं पट्टा पर देने की नई संकल्पना भी लेकर आएंगे।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू