जरुरी जानकारी | ओमेक्स को जून तिमाही में 49.69 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी ओमेक्स लिमिटेड को जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 49.69 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त रियल्टी कंपनी ओमेक्स लिमिटेड को जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 49.69 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में इसकी जानकारी दी।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 44.94 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

हालांकि, तिमाही में कंपनी की कुल परिचालन आय बढ़कर 123.75 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89.48 करोड़ रुपये थी।

दिल्ली की कंपनी ओमेक्स उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now