ताजा खबरें | उमर अब्दुल्ला पर्यटक के रूप में जम्मू-कश्मीर आते हैं: आजाद
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घाटी में केवल ‘पर्यटक’ के रूप में आते हैं, जबकि वह गर्मी के दिन लंदन में तो जाड़े के दिन किसी गर्म देश में बिताते हैं।
डोडा, 15 अप्रैल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घाटी में केवल ‘पर्यटक’ के रूप में आते हैं, जबकि वह गर्मी के दिन लंदन में तो जाड़े के दिन किसी गर्म देश में बिताते हैं।
आजाद ने एक स्टार प्रचारक के रूप में डोडा में पार्टी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री जी एम सरूरी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
प्रतिद्वंद्वी राजनेताओं द्वारा व्यक्तिगत हमलों के आदान-प्रदान के साथ उधमपुर-कठुआ लोकसभा क्षेत्र में प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस के लाल सिंह उधमपुर-कठुआ संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के खिलाफ खड़े हैं, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है।
डीपीएपी के जी एम सरूरी समेत 10 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
आजाद ने अपने भाषण में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष पर कटाक्ष किया, ‘‘उमर साहब... आप गर्मियों के दौरान लंदन में अपने नाना के घर जाते हैं और सर्दियों के दौरान किसी गर्म देश में और आप यहां एक पर्यटक के रूप में आते हैं।’’
उमर अब्दुल्ला भी डोडा जिले में कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह के लिए इंडिया गुट के भागीदार की हैसियत से प्रचार कर रहे हैं। आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस पार्टी मौन है। आजाद ने कहा कि उन्होंने हमेशा अनुच्छेद 370 और 35ए के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की वकालत की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

