खेल की खबरें | ओमान ने जापान को हराकर उलटफेर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अवेर माबिल और मार्टिन बोएल ने गुरुवार को कतर में खेले गये मैच में पहले हाफ में गोल किये जबकि आस्ट्रेलिया के लिये तीसरा गोल मिशेल ड्यूक ने दागा।

अवेर माबिल और मार्टिन बोएल ने गुरुवार को कतर में खेले गये मैच में पहले हाफ में गोल किये जबकि आस्ट्रेलिया के लिये तीसरा गोल मिशेल ड्यूक ने दागा।

इस जीत से आस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है और ओमान से ऊपर है।

ओमान ने ओसाका में स्थानापन्न खिलाड़ी इसाम अल सभी के 88वें मिनट में किये गये गोल से एशिया की शीर्ष रैंकिंग की टीम जापान पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

यह जापान के बहुत निराशाजनक नतीजा रहा क्योंकि ओमान की टीम रैंकिंग में उससे 55 स्थान नीचे है।

वहीं वियतनाम को सऊदी अरब से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने शुरूआती बढ़त हासिल कर ली थी।

ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया को इराक ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका। ईरान ने तेहरान में सीरिया पर 1-0 से जीत हासिल की।

दुबई में संयुक्त अरब अमीरात ने लेबनान से गोलरहित ड्रॉ खेला।

छह छह टीम के दो ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एक प्लेऑफ खेलेगी और उसकी विजेता टीम दूसरे परिसंघ की प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर