देश की खबरें | ओलंपिक कोर ग्रुप के निशानेबाज बुधवार से शुरू करेंगे अभ्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय निशानेबाज बुधवार से अभ्यास शुरू कर सकेंगे चूंकि भारतीय खेल प्राधिकरण ने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज खोलने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से बंद थी ।

नयी दिल्ली, सात जुलाई तोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय निशानेबाज बुधवार से अभ्यास शुरू कर सकेंगे चूंकि भारतीय खेल प्राधिकरण ने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज खोलने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से बंद थी ।

साइ ने मंगलवार को एक बयान में कहा ,‘‘ अनलॉक 2 . 0 के बाद तोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिये निशानेबाजों की मदद करने के मकसद से साइ आठ जुलाई 2020 से ओलंपिक के लिये जाने वाले निशानेबाजों के लिये कर्णी सिंह रेंज खोल रहा है ।’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 के लद्दाख में 36 नए मामले पाए गए, 24 हुए ठीक: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साइ ने कहा कि निशानेबाज चरणबद्ध तरीके से अभ्यास करेंगे ।

इसमें कहा गया ,‘‘ पहले चरण में रेंज उन्हीं निशानेबाजों के लिये खुलेगी जो ओलंपिक जाने वाले हैं या जा सकते हैं और भारतीय निशानेबाजी के कोर ग्रुप में हैं ।’’

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

इसमें कहा गया ,‘‘ सरकार के दिशा निर्देशों और साइ की मानद संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन होगा । सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जायेगा ।’’

निशानेबाजों को अभ्यास के निये आनलाइन स्लॉट बुक करने होंगे । रेंज पर तापमान जांच की जायेगी । सभी निशानेबाजों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप की जांच भी होगी । निशानेबाज अपने उपकरण, सेनिटाइजर, पानी की बोतलें, तौलिये और दस्तानें एक दूसरे के साथ बांट नहीं सकेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू