खेल की खबरें | ओलंपिक चैंपियन झेंग दूसरे दौर में, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पहले दिन बारिश ने डाली बाधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दिन बारिश के कारण कई मैच नहीं हो पाए क्योंकि इनडोर सुविधा में कुछ मैचों का आयोजन ही संभव हो पाया था।
साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दिन बारिश के कारण कई मैच नहीं हो पाए क्योंकि इनडोर सुविधा में कुछ मैचों का आयोजन ही संभव हो पाया था।
पिछले साल फाइनल में आर्यना सबालेंका से हारने के बाद मेलबर्न पार्क के मुख्य कोर्ट पर अपने पहले मैच में पांचवीं वरीयता प्राप्त झेंग ने रोमानिया की 20 वर्षीय क्वालीफायर एंका टोडोनी को 7-6 (3), 6-1 से हराया।
सत्रह वर्षीय मीरा एंड्रीवा दूसरे दौर में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी थी। उन्होंने जॉन कैन एरेना में छत के नीचे खेले गए मैच में मैरी बौज़कोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया।
पुरुष वर्ग में खेले गए पहले तीन मैच में से दो मैच पांच सेट तक खिंचे। अमेरिकी ओपन 2014 के उपविजेता केई निशिकोरी ने तीसरे सेट में कुछ मैच प्वाइंट बचाकर वापसी करते हुए क्वालीफायर थियागो मोंटेइरो को 4-6, 6-7 (4), 7-5, 6-3, 6-3 से जबकि छठी वरीयता प्राप्त कैस्पर रुड ने जाउम मुनार को 6-3, 1-6, 7-5, 2-6, 6-1 से हराया।
पुरुष वर्ग के एक अन्य मैच में 20वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने फ़िनलैंड के ओटो वर्टानेन को 3-6, 7-6 (4), 6-4, 6-4 से पराजित किया।
एपी पंत नमिता
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

