एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दावेदारी की प्रकिया समझी, भारतीय दल की लुसाने यात्रा पर मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दावेदारी के सिलसिले में लुसाने गए भारतीय दल ने आगे की औपचारिकताओं से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी हासिल की है ।

देश की खबरें | ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दावेदारी की प्रकिया समझी, भारतीय दल की लुसाने यात्रा पर मंत्रालय

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारत की ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दावेदारी के सिलसिले में लुसाने गए भारतीय दल ने आगे की औपचारिकताओं से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी हासिल की है ।

इस दल में गुजरात के खेल राज्यमंत्री हर्ष सांघवी , भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा और खेल सचिव हरि रंजन राव शामिल थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अधिकारियों से बातचीत की ।

उषा ने एक जुलाई को खत्म हुई दो दिवसीय यात्रा के दौरान आईओसी की नयी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से भी मुलाकात की ।

इन बैठकों का ब्यौरा नहीं मिल सका है लेकिन खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि काफी जानकारियां हासिल हुई है ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ अभी प्रक्रिया रूकी हुई है लेकिन हमने पिछले साल ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा जताने का आशय पत्र सौंप दिया है । प्रतिनिधिमंडल ने आईओसी अधिकारियों से मुलाकात करके उनका मार्गदर्शन लिया । यह दौरा प्रक्रिया को समझने के लिये ही था ।’’

कोवेंट्री ने कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में मेजबान चयन प्रक्रिया पर विराम लगाने और विचार करने की घोषणा की थी और कहा था कि सदस्य देश इस बात पर विस्तृत बातचीत के पक्ष में हैं कि नए मेजबान की घोषणा करने का आदर्श समय क्या होगा।

उन्होंने कहा था कि एक कार्य समूह पिछले अधिकारों के विजेताओं के अनुभवों से सबक का आकलन करेगा और एक ऐसी प्रक्रिया तैयार करेगा जो सदस्य देशों को अधिक स्वीकार्य होगी।

अहमदाबाद में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जो नए बुनियादी ढांचे को तैयार करने और मौजूदा को बेहतर करने की प्रक्रिया में है। भारत की बोली को सऊदी अरब, तुर्की और यहां तक ​​कि इंडोनेशिया से भी टक्कर मिलने की संभावना है।

खेल मंत्रालय संसद के मानसून सत्र से पहले 18 से 20 जुलाई के बीच खेल कांक्लेव का भी आयोजन करेगा जिसमें खिलाड़ियों, कोचों, कारपोरेट जगत और राष्ट्रीय महासंघों से भारतीय खेलों के भविष्य को लेकर चर्चा की जायेगी ।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ इसमें खेलो भारत नीति के जारी होने के बाद भारतीय खेलों की रणनीति और रोडमैप पर चर्चा की जायेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).