देश की खबरें | हरियाणा की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के साथ लौटेगी पुरानी पेंशन व्यवस्था : हुड्डा का वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बृस्पतिवार को वादा किया कि अगर पार्टी राज्य की सत्ता में लौटी तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था और खिलड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण फिर से लागू किया जाएगा।

जींद (हरियाणा), 24 मार्च हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बृस्पतिवार को वादा किया कि अगर पार्टी राज्य की सत्ता में लौटी तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था और खिलड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण फिर से लागू किया जाएगा।

राज्य की मनोहर लाल खट्टर नीत भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए हुड्डा ने कहा कि उन्हें काम करवाना नहीं बल्कि सिर्फ ‘इवेंट मैनेजमेंट’ करना आता है।

राज्य में कांग्रेस की स्थिति और अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के संबंध में हुड्डा ने कहा, ‘‘मुझे और दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं है, हमारा मुख्य उद्देश्य केवल कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करना है।’’

देश-दुनिया के मंच पर भारत का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों का अपमान करने का आरोप मौजूदा सरकार पर लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकारी नौकरियों में उनके लिए तय आरक्षण खत्म कर दिया गया है।

खट्टर सरकार से खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में आरक्षण और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए हुड्डा ने कहा, ‘‘अगर कांग्रेस सत्ता में लौटी तो राज्य में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।’’

गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\