एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बरेली में बुजुर्ग की हत्या, बेटे को भी किया गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के मुताबिक थाना बारादरी के के रहने वाले 62 वर्षीय होरीलाल के बेटे देवेंद्र ने बताया कि वहीं पर रहने वाले विजय, धीरज, मोहित से उनकी पुरानी रंजिश है।

देश की खबरें | बरेली में बुजुर्ग की हत्या, बेटे को भी किया गंभीर रूप से घायल

पुलिस के मुताबिक थाना बारादरी के के रहने वाले 62 वर्षीय होरीलाल के बेटे देवेंद्र ने बताया कि वहीं पर रहने वाले विजय, धीरज, मोहित से उनकी पुरानी रंजिश है।

देवेंद्र के हवाले से उन्होंने बताया कि मंगलवार को विवाद के कारण आरोपियों ने उसके घर पर पथराव किया था। इसके बाद उसके पिता होरीलाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उसको थाने बुलाया था और वह अपने बेटे अनिल के साथ थाने जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान रास्ते में विजय, धीरज, मोहित, संजय श्याम और राहुल ने उसकी स्कूटी को रोक लिया और पिता-पुत्र पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और दोनों को बुरी तरह मारा पीटा।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि होरीलाल की बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि उसके बड़े बेटे अनिल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).