दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में वृद्ध दंपत्ति मृत पाये गए
पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में शुक्रवार को एक बुजुर्ग दंपति अपने घर में मृत पाए गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान दुर्गा विहार निवासी राज सिंह (61) और उनकी पत्नी ओमवती (58) के रूप में हुई।
पुलिस ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे घटना की जानकारी मिली। दोनों मृतकों के शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़े थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके चेहरे पर कटने के निशान भी पाए गए।
अधिकारी ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
अधिकारी ने कहा कि मृतक के बेटे सतीश (37) और उनकी बहू कविता (35) घर के अंदर थे और उन पर संदेह है।
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

