देश की खबरें | ओला, उबर के चालक मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में रहेंगे हड़ताल पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कैब सेवा देने वाली ओला एवं उबर के चालक मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में हड़ताल पर रहेंगे। उनकी मांग है कि कोविड-19 के मद्देनजर कर्ज की किस्त भुगतान पर लगाई गई रोक को बढ़ाया जाए और भाड़े में इजाफा किया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त कैब सेवा देने वाली ओला एवं उबर के चालक मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में हड़ताल पर रहेंगे। उनकी मांग है कि कोविड-19 के मद्देनजर कर्ज की किस्त भुगतान पर लगाई गई रोक को बढ़ाया जाए और भाड़े में इजाफा किया जाए।

सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत सिंह गिल ने कहा कि कैब सेवा के करीब दो लाख चालकों ने हड़ताल का आह्वान किया है, क्योंकि उनकी अपीलों पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़े | प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुःख, बताया एक कुशल राजनेता: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गिल ने कहा, "लॉकडाउन के कारण गंभीर आर्थिक संकट की वजह से चालक मासिक किस्त अदा करने में असमर्थ हैं। ऋण की किस्त की अदायगी पर लगाई गई रोक आज खत्म हो गई और बैंक पहले से ही हमपर दबाव बना रहे हैं। चालकों को डर है कि किस्त नहीं भरने पर बैंक उनकी गाड़ी ले जाएंगे।"

कैब चालकों ने यह भी मांग की है कि किराये को बढ़ाया जाए तथा ओला एवं उबर उनके कमीशन में इजाफा करें।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

गिल ने कहा कि भाड़ा कैब सेवा प्रदाता के बजाय सरकार तय करे।

चालकों के हड़ताल पर जाने की घोषणा को लेकर ओला और उबर की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हड़ताल से बड़ी संख्या में लोगों को दिक्कत हो सकती है, क्योंकि मेट्रो सेवा पहले से ही बंद है और सरकारी बसें सामाजिक दूरी के नियम के मद्देनजर कम क्षमता में चल रही हैं।

चालकों ने यह भी मांग की कि गति सीमा का उल्लंघन करने पर उनपर लगाए जाने वाले भारी जुर्माने को भी वापस लिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now