जरुरी जानकारी | ओला ने वाहन खरीदने के लिए 'ओला कार्स' मंच शुरू किया, अरुण सिरदेशमुख को सीईओ बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसी के साथ बेंगलुरु स्थित कंपनी अपने मंच ओला कार्स की पहुंच को अगले एक साल में देश के 100 शहरों तक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

इसी के साथ बेंगलुरु स्थित कंपनी अपने मंच ओला कार्स की पहुंच को अगले एक साल में देश के 100 शहरों तक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, "ओला कार्स की शुरुआत पुरानी गाड़ियों की बिक्री से होगी और समय के साथ इससे ओला इलेक्ट्रिक और अन्य ऑटोमोटिव ब्रांडों के नए वाहन भी खरीदे जा सकेंगे। इस मंच को 30 शहरों में शुरू किया जाएगा और अगले साल इसकी पहुंच को 100 शहरों तक बढ़ाया जाएगा।"

ओला कार्स इस श्रेणी में पहले से मौजूद कंपनियां ड्रूम, कार देखो और कार24 समेत कई अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करेगी।

ओला ने इसी के साथ अमेजन इंडिया और रिलायंस ट्रेंड्स के पूर्व कार्यकारी निदेशक अरुण सिरदेशमुख को ओला कार्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

अरुण सिरदेशमुख के पास उपभोक्ता इंटरनेट, एफएमसीजी, खुदरा और फैशन उद्योग में 30 साल से अधिक का अनुभव है। वह ओला कार्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में व्यवसाय के लिए संपूर्ण बिक्री और वितरण, सेवा, विपणन, ग्राहक सहायता और बाजार में जाने की रणनीति की देखरेख करेंगे।

ओला के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि ग्राहक अपने वाहन खरीदने, सेवा देने और बेचने का एक नया तरीका तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राहक अब पुराने रिटेल स्टोर से वाहन खरीदने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें अब डिजिटल अनुभव के साथ अधिक पारदर्शिता चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\