खेल की खबरें | एक मैच के लिये ठीक है, आगे ऐसा विकेट नहीं देखना चाहता : पीटरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय टीम प्रबंधन से चौथे टेस्ट मैच के लिये टर्निंग विकेट नहीं बनवाने का आग्रह करते हुए कहा कि खिलाड़ी भी ऐसा नहीं चाहते हैं।

अहमदाबाद, 25 फरवरी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय टीम प्रबंधन से चौथे टेस्ट मैच के लिये टर्निंग विकेट नहीं बनवाने का आग्रह करते हुए कहा कि खिलाड़ी भी ऐसा नहीं चाहते हैं।

भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार को यहां दूसरे दिन ही 10 विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

पीटरसन ने मैच समाप्त होने के बाद हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘एक मैच के लिये ऐसा विकेट ठीक है जहां बल्लेबाज के कौशल और तकनीक का टेस्ट होता है लेकिन मैं इस तरह का विकेट और नहीं देखना चाहता और मुझे लगता है कि सारे खिलाड़ी भी नहीं चाहते। बहुत अच्छे, इंडिया।’’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस पिच की प्रकृति पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैच दो दिन में समाप्त हो गया, पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि यह टेस्ट क्रिकेट के लिये अच्छा है। अगर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह इस तरह के विकेट पर गेंदबाजी करते तो उनके नाम पर 1000 और 800 विकेट दर्ज होते। फिर भी अक्षर, अश्विन को बधाई। इशांत शर्मा को 100वें टेस्ट मैच की बधाई।’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने भी पिच पर नाखुशी जतायी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया, ‘‘अगर इस तरह की पिचें तैयार की जाती है तो मेरे पास जवाब है कि यह कैसे काम कर सकता है। टीमों को तीन पारियां खेलने के लिये दो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड