जरुरी जानकारी | शिकागो एक्सचेंज की गिरावट से तेल तिलहन के दाम टूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो एक्सचेंज में गिरावट रहने से देश के बाजारों में शनिवार को मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख रहा। सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर शिकागो एक्सचेंज में गिरावट रहने से देश के बाजारों में शनिवार को मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख रहा। सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार रात को करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि आयातित तेलों में बेपड़ता कारोबार जारी है जिसके कारण नकदी संकट से जूझ रहे आयातकों को बैंकों का ‘लेटर आफ क्रेडिट’ (ऋण साखपत्र) बनाये रखने के लिए आयातित खाद्यतेलों की लागत से कम दाम पर बिकवाली करनी पड़ रही है। यह स्थिति अधिक समय तक चल नहीं सकती और इससे आगे खाद्यतेलों का आयात प्रभावित ही होगा।
नवंबर- दिसंबर में पहले से ही कम आयात होने की आशंका है। दूसरी ओर देश के पेराई मिलों को देशी तिलहन पेराई करने में नुकसान है क्योंकि पेराई के बाद देशी तेल तिलहन और भी महंगे हो जाते हैं और सस्ते आयातित तेलों के आगे ये देशी तेल खपते नहीं हैं।
सूत्रों ने कहा कि किसान नीचे दाम पर मूंगफली बेचने से बच रहे हैं। मूंगफली दाना की पेराई के बाद सस्ते आयातित खाद्यतेलों से काफी महंगा बैठने की वजह से मूंगफली तेल बिकता नहीं है यानी तेल मिलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा खरीफ और रबी दोनों ही मौसम में मूंगफली की पैदावार कम भी रही है। इसके तेल का और कोई विकल्प भी ढूंढ़ना मुश्किल है। इस वजह से मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
मौजूदा स्थिति से देश के तेल तिलहन उद्योग, आयातक, तिलहन किसान, पेराई मिलें परेशान हैं। सरसों, बिनौला, मूंगफली जैसे पेराई मिलें भारी नुकसान में हैं।
शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,640-5,680 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,750-6,825 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,335-2,610 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,475 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,775 -1,870 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,775 -1,885 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,775 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,925 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,075 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,370 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,140-5,190 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,940-4,990 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

