एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में तेल टैंकर खड़े ट्रक से टकराया, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार तड़के 32,000 लीटर बॉयलर तेल ले जा रहे एक टैंकर के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में तेल टैंकर खड़े ट्रक से टकराया, एक घायल

ठाणे, 12 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार तड़के 32,000 लीटर बॉयलर तेल ले जा रहे एक टैंकर के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना घोड़बंदर रोड पर वाघबिल इलाके में तड़के करीब चार बजकर 20 मिनट पर हुई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में तेल रिसाव होने की कोई खबर नहीं है।

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, "दुर्घटनाग्रस्त तेल टैंकर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।"

पुलिस के अनुसार, टैंकर शिवड़ी से सिन्नर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क पर खड़े 10 टन लकड़ी से लदे एक ट्रक से टकरा गया।

अधिकारी ने बताया कि टैंकर चालक टक्कर के कारण केबिन में फंस गया था जिसे बचाव दल ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण घोड़बंदर रोड पर यातायात लगभग 40 मिनट तक प्रभावित रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).