जरुरी जानकारी | जाड़े की मांग बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शादी विवाह के सीजन तथा जाड़े के मौसम में हल्के खाद्य तेलों की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला जैसे हल्के तेलों की कीमतों में सुधार देखने को मिला। वहीं इस मौसम में मांग प्रभावित होने से मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के बावजूद सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई। मूंगफली तेल-तिलहन के साथ बाकी भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, 15 नवंबर शादी विवाह के सीजन तथा जाड़े के मौसम में हल्के खाद्य तेलों की मांग बढ़ने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला जैसे हल्के तेलों की कीमतों में सुधार देखने को मिला। वहीं इस मौसम में मांग प्रभावित होने से मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के बावजूद सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई। मूंगफली तेल-तिलहन के साथ बाकी भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों और सोयाबीन जैसे हल्के तेलों की खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने से इनके तेल-तिलहनों के भाव में सुधार आया। विदेशी बाजारों में पॉल्ट्री कंपनियों की सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए।
उन्होंने कहा कि सरसों की खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने के बीच जयपुर के हाजिर कारोबार में सरसों का भाव 8,770-8,795 से बढ़ाकर 8,895-8,925 रुपये क्विंटल कर दिये गये जिससे बाकी स्थानों पर भी सरसों तेल-तिलहनों के भाव मजबूत हो गये। इसी प्रकार इंदौर के वायदा कारोबार में सोयाबीन की मांग होने के बीच इसके नवंबर और दिसंबर अनुबंध के लिए कारोबार के दौरान छह प्रतिशत का ऊपरी सर्किट लगाना पड़ा। सोयाबीन के नवंबर अनुबंध का भाव 334 रुपये बढ़कर 5,913 रुपये तथा दिसंबर अनुबंध का भाव 333 रुपये बढ़कर 5,898 रुपये क्विंटल हो गया।
उन्होंने कहा कि मूंगफली तेल के महंगा होने से बिनौला तेल की मांग बढ़ी है जिससे इसकी कीमतों में सुधार आया। वहीं महंगा होने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
दूसरी ओर, जाड़े में भारी तेल (पामतेल) की मांग कम होने से सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।
बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,895 - 8,925 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,000 - 6,085 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,980 - 2,105 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,695 -2,720 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,775 - 2,885 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,350 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,020 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,800
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,080 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,050 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,680 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,640 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 5,775 - 5,885, सोयाबीन लूज 5,775 - 5,825 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

