एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख से तेल तिलहन के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी खाद्य तेल तिलहनों के भाव में भारी गिरावट रही।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख से तेल तिलहन के भाव टूटे

नयी दिल्ली, चार मार्च विदेशी बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी खाद्य तेल तिलहनों के भाव में भारी गिरावट रही।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग आठ प्रतिशत की गिरावट है जबकि शिकागो एक्सचेंज रात लगभग दो प्रतिशत टूटा था और फिलहाल इसमें लगभग 0.8 प्रतिशत की गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक बढ़कर नौ लाख बोरी से अधिक हो गयी जिससे सरसों तेल तिलहनों के भाव कमजोर बंद हुए। सरसों से रिफाइंड बनाने की गतिविधियों को भी हतोत्साहित करने की जरुरत है क्योंकि रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच आयातित तेलों के महंगा होने से सारा दबाव स्थानीय तेलों पर विशेषकर सरसों पर आ गया है। आलम यह है कि आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेल तिलहन के भाव सस्ते हुए हैं और आयातित तेलों के भाव जरूर बढ़ते दिख रहे हैं पर लिवाल कम हैं।

तेल रहित खल (डीओसी) की मांग कमजोर होने से सोयाबीन तिलहन और मूंगफली तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। बिनौला तेल में भी गिरावट देखी गई। मलेशिया एक्सचेंज की जोरदार गिरावट से कच्चा पामतेल और पामोलीन के भाव में भी गिरावट आई।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,600-7,625 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,425 - 6,520 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,800 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,475 - 2,660 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,270-2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,275 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,200।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,100 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,800 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 7,550-7,600 रुपये।

सोयाबीन लूज 7,250-7,350 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).