जरुरी जानकारी | मांग कमजोर पड़ने से तेल तिलहनों के भाव टूटे, पर सरसों, तेल सरसों के भाव मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में कारोबार का मिला जुला रुख होने के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में 'शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख दिखा।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर विदेशी बाजारों में कारोबार का मिला जुला रुख होने के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में 'शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख दिखा।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.1 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की तेजी रही। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से तेल तिलहन कीमतों में गिरावट रही। गिरावट के रुख के बावजूद बाजार में सरसों तेल के भाव पूर्ववत बने रहे। सोयाबीन दाना की मांग होने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।
उन्होंने कहा कि मंडियों में सरसों की उपलब्धता कम होने से ब्रांड वाली कंपनियां कोटा से सरसों के कच्ची घानी तेल की 182- 183 रुपये किलो (जीएसटी ऊपर से) के भाव खरीद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोयाबीन 215 रुपये टूटा जबकि सरसों का भाव 156 रुपये टूटा। इसके बावजूद हाजिर भाव पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया।
उन्होंने कहा कि नयी फसल आने के बावजूद किसान मौसम साफ न होने के कारण सोयाबीन की कम फसल बाजार में ला रहे हैं और वह सस्ते में बेचने से बच रहे हैं। सोयाबीन का हाजिर भाव 6,500-6,600 रुपये क्विन्टल है जबकि वायदा कारोबार में अक्टूबर अनुबंध का भाव इससे करीब 10 प्रतिशत नीचे है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,750 - 8,800 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,625 - 6,770 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,310 - 2,440 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,680 -2,730 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,765 - 2,875 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,280 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,940 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,850 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,850 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,980 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,940 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 6,400 - 6,600, सोयाबीन लूज 6,100 - 6,200 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

