जरुरी जानकारी | तेल तिलहन बाजार में मांग कमजोर, तेल उद्योग की सस्ते आयात पर शुल्क बढ़ाने की मांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेलों के भाव दबाव में रहे। सोयाबीन तेल में गिरावट के साथ ही अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
नयी दिल्ली, एक जुलाई विदेशी सस्ते आयातित तेलों की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेलों के भाव दबाव में रहे। सोयाबीन तेल में गिरावट के साथ ही अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।
बाजार सूत्रों का कहना है कि कारोबार पर लगातार सस्ते विदेशी तेलों के आयात का दबाव बना हुआ है। बुधवार को सोयाबीन तेल दिल्ली का भाव 10 रुपये क्विन्टल नीचे बोला गया जबकि सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, पाम तेल और पामोलीन सहित अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर टिके रहे। उन्होंने कहा कि विदेशी सस्ते तेलों का उठाव बढ़ने के चलते घरेलू तेलों की मांग कमजोर बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों की खपत घटकर 75 प्रतिशत रह गई है।
बाजार सूत्रों का कहना है कि वायदा कारोबार में सोयाबीन, मूंगफली और सूरजमुखी तेलों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 10-15 प्रतिशत नीचे बोले जा रहे हैं ऐसे में सरकार को किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाते हुए कच्चा पाम तेल, पामोलीन जैसे तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाकर संतुलन स्थापित करना चाहिये ताकि घरेलू तेल उद्योग आयातित तेलों से प्रतिस्पर्धा कर सकें।
उन्होंने कहा कि अच्छी बरसात होने से अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है जबकि भारत में भी विभिन्न तेलों का उत्पादन बढ़ने वाला है। ऐसे में सस्ते तेलों के आयात से घरेलू तेल उद्योग को सुरक्षा देने की जरूरत है।
बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 4,630- 4,670 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,830 - 4,880 रुपये।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,150 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,945 - 1,195 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,520 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,530 - 1,670 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,595 - 1,715 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 10,500 - 13,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,640 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,540 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 7,600 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 6,550 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,750 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,100 रुपये।
पामोलीन कांडला- 7,450 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,775- 3,800 लूज में 3,575--3,600 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

