नयी दिल्ली, 12 अगस्त सोयाबीन और मूंगफली फसल के प्रमुख उत्पादक राज्यों- गुजरात, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में भरपूर उत्पादन होने की संभावनाओं के बीच विदेशी तेलों का सस्ता आयात बढ़ने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन, मूंगफली जैसे देशी तेल तथा पॉम तेल और पामोलीन जैसे आयातित तेलों में गिरावट दर्ज की गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन व मूंगफली की जोरदार फसल होने की संभावना है। इसी बीच अर्जेन्टीना के अलावा अब तुर्की और रूस से सोयाबीन डीगम तेल के आयात शुरु होने से स्थानीय सोयाबीन उत्पादक किसान चिंतित हैं कि ऐसे में उत्पादन बढ़ाने का उन्हें कितना लाभ मिल पायेगा। तुर्की और रूस से आयात होने वाला तेल अर्जेन्टीना के सोयाबीन डीगम के मुकाबले 15-20 डॉलर प्रति टन सस्ता है। इस सस्ते आयात के आगे देश के किसानों को अपने माल को बाजार में खपाने को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.
उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण देश के भीतर तिलहन मिलें बंद हो रही है जबकि विदेशों में तेल मिलें पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस सस्ते आयातित तेलों के कारण देश में हर साल किसानों के पास सरसों, मूंगफली और सोयाबीन का 25 से 30 प्रतिशत के लगभग ऊपज बाजार में नहीं खप पाते। इन तिलहनों को किसानों को या तो खुद ही खपत करना पड़ता है या फिर पैसे की आवश्यकता होने पर मंडियों में औने पौने भाव पर बेचना पड़ता है।
तेल-तिलहन के बंद भाव बुधवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,105- 5,155 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,585- 4,635 रुपये।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 11,970 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,790- 1,850 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,590 - 1,730 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,700 - 1,820 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,220 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,000 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,100 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,280 से 7,330 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,100 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,700 रुपये।
पामोलीन कांडला- 7,980 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,615- 3,640 लूज में 3,350--3,415 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY