एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशों में मंदी के रुख से तेल तिलहनों के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल, तिलहन, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला, पाम और पामोलिन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई और भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

जरुरी जानकारी | विदेशों में मंदी के रुख से तेल तिलहनों के भाव टूटे

नयी दिल्ली, 20 मई विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल, तिलहन, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला, पाम और पामोलिन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई और भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों का कहना है कि अमेरिका के शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में कल रात से क्रमश: चार प्रतिशत और साढ़े तीन प्रतिशत की गिरावट रही। इस गिरावट का असर स्थानीय कारोबार पर भी हुआ और लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सूत्रों ने सरसों के बारे में कहा कि किसान नीचे भाव पर सरसों नहीं बेच रहे हैं लेकिन वायदा कारोबार में भाव टूटने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में गिरावट रही। उन्होंने कहा कि जयपुर की हाजिर मंडी में सरसों का भाव 7,350 रुपये क्विन्टल (42 प्रतिशत कंडीशन के साथ) है लेकिन वहां के वायदा कारोबार में जून अनुबंध का भाव 7,000 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाजार में दागी फसल की मांग कमजोर होने से सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में भी गिरावट रही। पिछले साल बरसात के कारण सोयाबीन की लगभग 10-20 प्रतिशत फसल दागी हो गई थी और यही वजह है कि सोयाबीन की बुवाई के लिए अच्छे बीज की कमी हो रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन बीज का भाव 8,000 रुपये क्विन्टल तक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को आगे सोयाबीन की अच्छी पैदावार को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सोयाबीन बीज की व्यवसथा करनी चाहिये।

मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट की वजह से कच्चा पॉम तेल (सीपीओ), पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला की कीमतें क्रमश: 100 रुपये, 200 रुपये और 200 रुपये क्विंटल गिरावट में रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,350 - 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,170 - 6,215 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,200 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,435 - 2,485 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,315 -2,365 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,415 - 2,515 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,000 - 18,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,250 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,500 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,650 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,300 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,300 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,700 - 7,800, सोयाबीन लूज 7,600 - 7,650 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).