एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ऑयल इंडिया, गेल ने गैस बिक्री और खरीद के लिए किया समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लि. और गेल (इंडिया) लि. ने मौजूदा गैस बिक्री और खरीद समझौते को एक जुलाई से और 15 साल के लिए बढ़ाने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

जरुरी जानकारी | ऑयल इंडिया, गेल ने गैस बिक्री और खरीद के लिए किया समझौता

नयी दिल्ली, नौ जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लि. और गेल (इंडिया) लि. ने मौजूदा गैस बिक्री और खरीद समझौते को एक जुलाई से और 15 साल के लिए बढ़ाने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ऑयल इंडिया ने बुधवार को बयान में कहा कि इस समझौते के तहत ऑयल इंडिया के राजस्थान गैस क्षेत्रों से प्रतिदिन 9,00,000 मानक घन मीटर (एससीएमडी) प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जा सकेगी।

समझौते पर नयी दिल्ली में इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक रंजन गोस्वामी और गेल (इंडिया) के कार्यकारी निदेशक सुमित किशोर (गैस विपणन) ने हस्ताक्षर किये।

बयान के अनुसार, गैस की आपूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बिजली संयंत्र राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. को बिजली उत्पादन के लिए की जाएगी।

यह समझौता पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली दोनों महारत्न कंपनियों की घरेलू गैस क्षेत्रों में उपलब्ध गैस के उत्पादन, परिवहन और वितरण में प्रतिबद्धता के साथ ऊर्जा सुरक्षा और सुलभता बढ़ाने के लिए उनके सहयोगपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).