जरुरी जानकारी | सस्ते आयायत के बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सस्ते खाद्य तेलों के दबाव में स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली और सोयाबीन सहित सभी प्रमुख खाद्य तेलों की कीमतें गिर कर बंद हुईं।
नयी दिल्ली, सात सितंबर सस्ते खाद्य तेलों के दबाव में स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को मूंगफली और सोयाबीन सहित सभी प्रमुख खाद्य तेलों की कीमतें गिर कर बंद हुईं।
शिकागो के बाजार सोमवार को ‘लेबर डे’ के कारण बंद रहे जबकि मलेशिया एक्सचेंज में कच्चा पामतेल 1.25 प्रतिशत नरम हो गया। मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट आने से स्थानीय बाजार में पाम एवं पामोलीन तेल में गिरावट रही। सीपीओ भी 10 रुपये की हानि के साथ 7,530-7,580 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ जबकि पामोलीन दिल्ली और कांडला की कीमतें क्रमश: 50 रुपये और 20 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 9,050 रुपये और 8,280 रुपये क्विन्टल पर बंद हुई।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
देश में सस्ते आयात के बढ़ने से सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और डीगम क्रमश: 50 रुपये, 110 रुपये और 40 रुपये के नुकसान के साथ क्रमश: 9,500 रुपये, 9,250 रुपये और 8,360 रुपये क्विन्टल पर बंद हुए। भारी स्टॉक होने और मांग कमजोर रहने से मूंगफली दाना की कीमत 10 रुपये की हानि के साथ 4,700-4,750 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई। जबकि मूंगफली गुजरात की कीमत 30 रुपये की गिरावट दर्शाती 12,170 रुपये क्विन्टल रह गई। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड पांच रु़पये टूटकर 1,780-1,840 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।
साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) की ओर से भी सरकार से मांग की गई है कि देश में हल्के तेलों (सॉफ्ट आयल) का आयात नहीं किया जाये और उनपर भारी शुल्क लगाया जाये। उन्होंने कहा कि बेपरता कारोबार और सस्ते आयात से तेल तिलहन उद्योग और किसान हल्कान हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिये।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
बाजार के थोक भाव सोमवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,335- 5,385 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,700- 4,750 रुपये।
वनस्पति घी- 955 - 1,060 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,170 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,780- 1,840 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,660 - 1,800 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,770 - 1,890 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,500 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,250 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,360 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला-7,530 से 7,580 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,050 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,280 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,885- 3,925 लूज में 3,715 -- 3,735 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)