एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस में तेल डिपो पर हमला किया गया: यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस के हमलों में पांच नागरिक मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस ने और अधिक बढ़त हासिल करने का दावा किया है।

विदेश की खबरें | रूस में तेल डिपो पर हमला किया गया: यूक्रेन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस के हमलों में पांच नागरिक मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस ने और अधिक बढ़त हासिल करने का दावा किया है।

यूक्रेन के जनरल स्टॉफ ने एक बयान में कहा कि कीव की सुरक्षा सेवाएं सुबह रूस के दक्षिणी कुर्स्क क्षेत्र में उस तेल डिपो पर ड्रोन हमले के लिए जिम्मेदार हैं, जिसका उपयोग रूसी सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी क्षेत्र में रात भर में सात यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया, जबकि एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ड्रोन हमले में कुर्स्क प्रांत में तेल डिपो में आग लग गई।

कार्यवाहक क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव के अनुसार रविवार सुबह तीन ईंधन टैंकों में आग लगने के बाद अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

स्थानीय गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने ‘टेलीग्राम संडे’ को बताया कि शनिवार और रात को डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी हमलों में पांच नागरिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).