देश की खबरें | एन्नोर क्रीक में पानी में तेल की मात्रा और कम हुई : सीपीसीएल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (सीपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि एन्नोर क्रीक में सफाई अभियान तेजी से चल रहा है तथा पानी में तेल की मात्रा में कमी आ रही है।
चेन्नई, 19 दिसंबर 'चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (सीपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि एन्नोर क्रीक में सफाई अभियान तेजी से चल रहा है तथा पानी में तेल की मात्रा में कमी आ रही है।
सीपीसीएल ने एक बयान में कहा कि 125 नौकाओं, प्रेशर जेट सफाई मशीनों, रोकथाम और अवशोषक उपकरणों के साथ लगभग 240 प्रशिक्षित लोग वर्तमान में खाड़ी में तेल साफ करने में जुटे हैं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी ने एक बयान में कहा, "आठ स्थानों पर लगभग 1,500 मीटर के 'रोकथाम बूम' स्थापित किए गए हैं और नियमित रूप से इसकी निगरानी की जा रही है। इन क्षेत्रों में, छह तेल स्कीमर तैनात किए गए हैं। वैसे पानी में तेल की मात्रा और कम हो गई है।"
चेन्नई और पड़ोसी जिलों में चक्रवात 'मिगजॉम' के कारण आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण उत्तरी चेन्नई में स्थित एन्नोर क्रीक के पास तेल की एक परत बन गई थी।
सीपीसीएल ने कहा कि पांच तटीय क्षेत्रों में से तीन में मशीनों द्वारा सफलतापूर्वक सफाई की जा चुकी है तथा इससे प्रभावित घरों की भी सफाई की जा रही है।
कंपनी ने कहा कि पानी की सतह से तेल के निशान हटाने के लिए लगभग 24,000 अवशोषक पैड और 1,000 अवशोषक मोजे का उपयोग किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)