जरुरी जानकारी | वैश्विक तेजी और स्थानीय मांग से तेल तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली, बिनौला, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली, बिनौला, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।
तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए बाजार में लिवाली बढ़ने से विभिन्न तेल तिलहनों के भाव में सुधार कका रुख रहा।
उन्होंने कहा कि बाजार में पुराने सरसों की भारी मांग और बाजार में माल न होने से सरसों दाना सहित इसके सभी तेल कीमतों में तेजी रही। निर्यात और स्थानीय मांग के कारण मूंगफली तेल तिलहनों के भाव में सुधार आया। स्थानीय लिवाली बढ़ने से बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।
शिकागो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी के अलावा मलेशिया एक्सचेंज में भी मंगलवार को तेजी रही। पाइपलाइन में तेल का स्टॉक नहीं है और अच्छे माल की कमी की वजह से मई जून के दौरान सोयाबीन की बिजाई के समय दिक्कतें पेश आ सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि जिन कारोबारियों ने निर्यात के सौदे ले रखे हैं, उन्हें ऊपज में 15-25 प्रतिशत दागी माल होने की वजह से दिक्कतें पेश आ रही हैं। महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीद का संयंत्र का भाव 5,150-5,200 रुपये क्विन्टल हो गया है।
वैश्विक स्तर पर हल्के और पाम तेलों की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने से सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला की कीमतों में सुधार आया।
बाजार में मंगलवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 6,495 - 6,545 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 5,710- 5,775 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,360 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,285 - 2,345 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,610 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,025 -2,175 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,155 - 2,270 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,250 - 15,250 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,400 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,000 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,100 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,350 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,100 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,980 रुपये।
पामोलिन कांडला 11,100 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी 5,000 - 5,025 रुपये, लूज में 4,875- 4,950 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

