देश की खबरें | हरिद्वार और ऋषिकेश से एक जून से फिर शुरू होगा चारधाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से एक जून से फिर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया है।

देहरादून, 31 मई उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से एक जून से फिर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू करने का निर्णय लिया है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और पुलिस महानिरीक्षक केएस नगन्याल द्वारा संबंधित जिलाधिकारियों से बातचीत करने और स्थलीय निरीक्षण किए जाने के बाद सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

इसके तहत, शनिवार से हरिद्वार और ऋषिकेश से 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण किए जाएंगे और इसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।

चार धामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर राज्य सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। अपर गढ़वाल आयुक्त नरेंद्र सिंह क्विरियाल ने बताया कि 19 मई को ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गयी थी।

हालांकि, इस बीच ऑनलाइन पंजीकरण जारी रहा। चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने पंजीकरण को अनिवार्य किया है ।

10 मई को चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 14.40 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर चुके हैं। अब तक केदारनाथ में 5,88,790, बदरीनाथ में 3,38,382, यमुनोत्री में 2,61,942 और गंगोत्री में 2,51,460 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\