देश की खबरें | रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें 15 अगस्त तक खोलने के लिए रणनीति तैयार करें अधिकारी : सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर इन्हें यातायात के लिए 15 अगस्त तक खोलने के लिए अधिकारियों को व्यापक रणनीति बनाने को कहा है। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

शिमला, नौ अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर इन्हें यातायात के लिए 15 अगस्त तक खोलने के लिए अधिकारियों को व्यापक रणनीति बनाने को कहा है। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

सुक्खू ने रोहड़ू में सड़क मरम्मत के प्रयासों में तेजी लाने के लिए एक करोड़ रुपये के तत्काल आवंटन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम रोहड़ू में चल रहे पुनर्वास एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित बाजारों तक सेब की उपज का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए 24 घंटे काम करने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्थायी सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

सुक्खू ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सभी संपर्क सड़कें 15 अगस्त तक पूरी तरह से चालू हो जानी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और उपायुक्त से अब तक की प्रगति के बारे में एक व्यापक रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कोई वित्तीय बाधा नहीं आएगी, यद्यपि राज्य में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\