एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते तो उन्हें ‘बांस से मारिए’ : गिरिराज ने बेगूसराय के लोगों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों से कहा कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’

देश की खबरें | अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते तो उन्हें ‘बांस से मारिए’ : गिरिराज ने बेगूसराय के लोगों से कहा

बेगूसराय (बिहार), सात मार्च केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों से कहा कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’

अपने मुखर बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां एक कृषि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि अधिकारी जनता की शिकायतों को सुनते ही नहीं हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथों से बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।’’

केंद्रीय मंत्री की इस बात पर सभा में उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।

पटना में भाजपा के एक नेता ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा, ‘‘गिरिराज सिंह जन नेता हैं जिन्हें जनाक्रोश के प्रति जवाबदेही दिखानी होती है। हमें उनके बयान को शब्दश: नहीं लेना चाहिए और भावना को समझना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).