देश की खबरें | नासिक कुंभ-2027 के सफल आयोजन के लिए अधिकारी प्रयागराज पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाकुंभ-2025 ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की है। इसका अध्ययन करने के लिए देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ 2027 के सफल आयोजन की तैयारी के लिए नासिक से वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल सोमवार को प्रयागराज पहुंचा है।

महाकुंभ नगर (उप्र), 17 फरवरी महाकुंभ-2025 ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की है। इसका अध्ययन करने के लिए देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ 2027 के सफल आयोजन की तैयारी के लिए नासिक से वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल सोमवार को प्रयागराज पहुंचा है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, 20 सदस्यीय यह दल महाकुंभ 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन को देखेगा और उससे सीख लेकर 2027 में नासिक में होने जा रहे कुंभ की तैयारी करेगा।

इस दल का नेतृत्व कर रहे नासिक के मंडलायुक्त प्रवीण गेडम ने कहा, “महाकुंभ 2025 का प्रबंधन अद्वितीय और अनुकरणीय है। यहां से मिली सीख को हम नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ 2027 में लागू करेंगे।”

उन्होंने कहा, “यह अध्ययन दौरा हमारे लिए बेहद उपयोगी है। कुंभ जैसे विशाल आयोजन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और सेवा भावना का महत्व सबसे बड़ा है। 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और शांति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। यहां के अनुभवों से हम नासिक कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।”

नासिक के मंडलायुक्त प्रवीण गेडम के साथ नासिक के जिलाधिकारी जलज शर्मा और स्पेशल आईजी (नासिक रेंज) दत्तात्रय कराले शामिल हैं। यह दल मंगलवार और बुधवार को महाकुंभ में विभिन्न स्थलों का दौरा करेगा।

दल के सदस्य भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया, यातायात और परिवहन प्रबंधन, घाट और नदी जल प्रबंधन, स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था, टेंट सिटी और आवास प्रबंधन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन, पेयजल और शौचालय सुविधाएं, अखाड़ों और महंतों के साथ समन्वय समेत प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\