देश की खबरें | घूस के तौर पर 50,000 रुपये नकद और एक लाख का चेक लेता अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में नगर निगम के एक आला अफसर को 50,000 रुपये की नकदी और एक लाख रुपये का चेक बतौर घूस लेने के आरोप में शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। ठेकेदार का बकाया भुगतान कराने के बदले अधिकारी कथित तौर पर यह घूस ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर, 29 अप्रैल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में नगर निगम के एक आला अफसर को 50,000 रुपये की नकदी और एक लाख रुपये का चेक बतौर घूस लेने के आरोप में शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। ठेकेदार का बकाया भुगतान कराने के बदले अधिकारी कथित तौर पर यह घूस ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि बुरहानपुर नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन इंजीनियर सगीर अहमद खान को जाल बिछाकर पकड़ा गया, जब वह अपने सरकारी दफ्तर में ठेकेदार सार्थक सोमानी से कथित घूस ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’’ से पहले सोमानी को बुरहानपुर की सार्वजनिक दीवारों पर कलाकृतियां चित्रित करने और नारे लिखने के लिए नगर निगम के दो ठेके मिले थे और उसने यह काम 28 फरवरी को पूरा कर दिया था।

बघेल ने बताया कि सोमानी के दोनों ठेकों का कुल 18.5 लाख रुपये का भुगतान दो महीनों से अटका कर रखा गया था और इसके बदले खान द्वारा ठेकेदार से कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये की घूस मांगी गई थी।

डीएसपी ने बताया,‘‘इस अनुचित मांग से तंग आकर ठेकेदार ने ही नगर निगम अफसर के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी। योजना के तहत ठेकेदार ने अफसर को 50,000 रुपये नकद दिए और उसे एक लाख रुपये का चेक जमानत के तौर पर दिया कि वह कुछ दिन में रकम की व्यवस्था करके उसे इतनी ही नकदी दे देगा और चेक वापस ले लेगा।’’

उन्होंने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में बुरहानपुर नगर निगम के अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे छोड़ दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड