एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | तेल एवं गैस, बैंकिंग, एफएमसीजी क्षेत्रों की मांग बढ़ने से कार्यालय की भर्तियों में सुधार: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल एवं गैस, बैंकिंग और रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्यालयों में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों की भर्तियों में लगातार सुधार होरहा है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा और यात्रा एवं होटल जैसे क्षेत्रों में अप्रैल की तुलना में मई में नियुक्तियों में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जरुरी जानकारी | तेल एवं गैस, बैंकिंग, एफएमसीजी क्षेत्रों की मांग बढ़ने से कार्यालय की भर्तियों में सुधार: रिपोर्ट

मुंबई, पांच जून तेल एवं गैस, बैंकिंग और रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्यालयों में बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों की भर्तियों में लगातार सुधार होरहा है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा और यात्रा एवं होटल जैसे क्षेत्रों में अप्रैल की तुलना में मई में नियुक्तियों में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कार्यालय में बैठकर काम करने वाले पदों पर भर्तियां हालांकि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में दो प्रतिशत कम हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में मध्य-एकल अंक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, आईटी (शून्य प्रतिशत वार्षिक), बीपीओ (तीन प्रतिशत) और शिक्षा (पांच प्रतिशत) में भर्ती में गिरावट ने समग्र ‘नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक’ को नीचे कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया, तेल एवं गैस (14 प्रतिशत), बैंकिंग (12 प्रतिशत) और एफएमसीजी (17 प्रतिशत) जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्वास्थ्य सेवा और यात्रा एवं होटल क्षेत्र में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट कहती है कि छोटे शहरों का प्रदर्शन प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों से बेहतर रहा है और वरिष्ठ पेशेवरों की मांग उल्लेखनीय रही है, जिससे अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अवसरों में साल-दर-साल अच्छी वृद्धि हुई है।

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और नौकरी डॉट कॉम मंच के आवेदन के आंकड़ों पर भर्तीकर्ताओं द्वारा नई नौकरी सूचीबद्धता और नौकरी से संबंधित खोजों के आधार पर भर्ती गतिविधि की निगरानी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).