एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | फरवरी में कार्यालय रोजगार का बाजार चार प्रतिशत बढ़ाः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में कार्यालय रोजगार का बाजार फरवरी के दौरान सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़ गया जिसका मुख्य कारण कृत्रिम मेधा (एआई) एवं मशीन लर्निंग (एमएल) और आतिथ्य क्षेत्र में भर्तियां रहीं।

जरुरी जानकारी | फरवरी में कार्यालय रोजगार का बाजार चार प्रतिशत बढ़ाः रिपोर्ट

मुंबई, तीन मार्च भारत में कार्यालय रोजगार का बाजार फरवरी के दौरान सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़ गया जिसका मुख्य कारण कृत्रिम मेधा (एआई) एवं मशीन लर्निंग (एमएल) और आतिथ्य क्षेत्र में भर्तियां रहीं।

सोमवार को जारी नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू नौकरी बाजार ने जनवरी और फरवरी दोनों महीनों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करते हुए वर्ष 2025 की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की है।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘पिछले साल फरवरी में आई आठ प्रतिशत की गिरावट को देखते हुए इस साल का आंकड़ा और भी आशाजनक लग रहा है। एआई/एमएल की भर्तियों में तेजी जारी होने के साथ आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में वृद्धि को बढ़ावा देना भी उत्साहजनक है।’’

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है जो नौकरी डॉट कॉम के रिज्यूमे डेटाबेस पर नई नौकरियों की सूचीबद्धता और भर्तीकर्ताओं के सर्च के आधार पर घरेलू नौकरी बाजार के रुझान और भर्ती गतिविधियों की निगरानी करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में सकारात्मक प्रदर्शन करने वाले अन्य क्षेत्रों में रियल एस्टेट (नौ प्रतिशत), एफएमसीजी (आठ प्रतिशत) और औषधि (पांच प्रतिशत) शामिल हैं। हालांकि, बैंकिंग क्षेत्र की भर्तियों में छह प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की भर्ती समग्र स्तर पर स्थिर रही, लेकिन 2024 की भारी गिरावट को देखते हुए इसमें सुधार के संकेत नजर आए।

जयपुर (19 प्रतिशत) और कोयंबटूर (10 प्रतिशत) जैसे उभरते आईटी शहरों ने आईटी भर्ती में मजबूत वृद्धि दर्ज की।

रिपोर्ट कहती है कि फरवरी, 2025 में कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर निकले युवाओं की भर्तियां स्थिर रहीं। हालांकि, आतिथ्य और दूरसंचार क्षेत्रों में स्नातक भर्ती में क्रमशः 23 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).