जरुरी जानकारी | ओयो की मासिक किराये पर कमरा लेने वालों को 20 प्रतिशत छूट की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किराये पर कमरे देने वाली ओयो की इकाई ‘ओयो लाइफ’ ने मंगलवार को मासिक किराये पर 20 प्रतिशत छूट की पेशकश की। ग्राहकों को यह सुविधा उनके किराये पर कमरा लेने के बाद चौथे महीने से मिलना शुरू होगी।

नयी दिल्ली, 29 सितंबर किराये पर कमरे देने वाली ओयो की इकाई ‘ओयो लाइफ’ ने मंगलवार को मासिक किराये पर 20 प्रतिशत छूट की पेशकश की। ग्राहकों को यह सुविधा उनके किराये पर कमरा लेने के बाद चौथे महीने से मिलना शुरू होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उसने अपनी किराये पर दी जाने वाली परिसंपत्तियों पर कई सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। ओयो लाइफ दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, गुरुग्राम, नोएडा, बेंगलुरू और पुणे जैसे नौ शहरों में यह सुविधा देती है।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

कंपनी ने साझा रहने की इस सेवा (को-लिविंग) के लिए मकान मालिकों से 200 से अधिक इमारतों को किराये पर लिया है। कंपनी छात्रों और कामकाजी लोगों को अपनी इस सेवा के तहत मासिक किराये पर कमरे या एक ही कमरे में कई बिस्तरों (छात्रावास की तरह) की पेशकश करती है।

कंपनी ने कहा कि लंबी अवधि के लिए किराये का घर ढूंढ रहे लोगों को चौथे महीने से ओयो लाइफ की परिसंपत्तियों पर मासिक किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

कंपनी ने कहा कि इससे ग्राहकों को किराये में सालाना 40,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

कोविड-19 संकट के दौरान ओयो लाइफ में रहने वालों छात्रों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए कंपनी ने हड़प्पा से साझेदारी की है। यहां छात्रों को डिजिटल मार्केटिं, कारोबार विश्लेषण और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे कई विशेष पाठ्यक्रमों की पेशकश की जाती है।

इसके अलावा धुलाई की सुविधा के लिए उसने ‘पिक माई लॉन्ड्री’, ‘धोबी लॉकर’ और ’ओह माई वाश’ जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरू में सस्ती कीमतों पर आसान आवागमन के लिए कंपनी ने युलु बाइक्स के साथ भी साझेदारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान