देश की खबरें | ओडिशा की भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया, उत्सव मनाना जनता का अपमान: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को दावा कि ओडिशा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पिछले एक वर्ष में अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है और ऐसे में उत्सव मनाया जाना राज्य की जनता का अपमान है।
नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस ने सोमवार को दावा कि ओडिशा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पिछले एक वर्ष में अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है और ऐसे में उत्सव मनाया जाना राज्य की जनता का अपमान है।
ओडिशा में पिछले साल भाजपा की सरकार बनी थी और दो दशक से अधिक समय बाद नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल सरकार सत्ता से बाहर हुई थी। प्रदेश में पहली बार भाजपा की अपने बलबूते सरकार बनी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने अहमदाबाद विमान हादसे का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश गम में डूबा है और ओडिशा में भाजपा सरकार 12 जून से 20 जून तक उत्सव मना रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी इस उत्सव का समापन करने जाएंगे।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भले ही उत्सव मना रही है, लेकिन उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
दास ने दावा किया, ‘‘ओडिशा में स्वास्थ्य सुविधाओं के हालात बदतर हैं। राज्य के लगभग सभी जिलों में बहुत सारे पद खाली पड़े हैं। 12,000 की आबादी पर एक डॉक्टर भी नहीं है। राज्य के कई अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड खारिज हो रहे हैं। जनता को मजबूरी में निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जनता परेशान है, किसानों को लूटा जा रहा है, राज्य में बेरोजगारी है, अस्पताल नहीं है। ऐसे समय में सरकार को उत्सव मनाने का कोई हक नहीं है। यह राज्य की जनता के साथ मजाक है और उनका अपमान है।’’
कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने दावा किया कि राज्य (ओडिशा) में भाजपा ने भ्रष्टाचार को लेकर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति का वादा किया था, लेकिन पिछले एक साल में भ्रष्टाचार का बोलबाला दिखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

