एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा: आर्मी कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ ठगी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना से बर्खास्त 34 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला से करीब 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | ओडिशा: आर्मी कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ ठगी की

बरहामपुर (ओडिशा), तीन फरवरी सेना से बर्खास्त 34 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला से करीब 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने महिला को नौकरी का झांसा देकर उससे ठगी की।

उन्होंने बताया कि धाराकोट ब्लॉक के नंदीघर निवासी संतोष कुमार सेठी को पिछले साल धोखाधड़ी के दो मामलों में गिरफ्तार किए जाने के बाद सेना से बर्खास्त कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद, उसने महिला से अपने सेना में होने का झूठ बोलकर उससे दोस्ती की और उसे सेना के एक कॉलेज में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1.25 लाख रुपये ले लिए।

पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवना विवेक एम ने बताया कि आरोपी युवक ने न तो महिला को नौकरी दिलायी और न ही पैसे लौटाए, जिसके बाद महिला ने गोपालपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि उसने कई और लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).