एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा विश्वविद्यालय ने ‘अनुशासनहीनता’ के आरोप में 100 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी) ने कक्षाओं में कम उपस्थिति और निषिद्ध क्षेत्रों में जाने सहित विभिन्न प्रकार के उल्लंघन के आरोपी 100 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा विश्वविद्यालय ने ‘अनुशासनहीनता’ के आरोप में 100 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की

संबलपुर, 29 अप्रैल ओडिशा के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएसएसयूटी) ने कक्षाओं में कम उपस्थिति और निषिद्ध क्षेत्रों में जाने सहित विभिन्न प्रकार के उल्लंघन के आरोपी 100 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अनुशासन समिति की 25 अप्रैल की बैठक के बाद विश्वविद्यालय ने एक आदेश जारी किया, जिसमें दंड के साथ सभी 100 छात्रों के नामों की सूची दी गई है।

कुल छात्रों में से अधिकतर तीसरे वर्ष के छात्र हैं, जबकि चौथे वर्ष और प्रथम वर्ष के 11-11 छात्र हैं। दो छात्र दूसरे वर्ष के और एक छात्र एमएससी का है।

आदेश के अनुसार, लगाए गए दंड में मौजूदा सेमेस्टर के ‘थ्योरी पेपर’ में एक ग्रेड की कटौती और 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक का जुर्माना शामिल है।

कुछ छात्रों को छात्रावास वार्डन की देखरेख में सामाजिक कार्यों में भाग लेने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सूची में चौथे वर्ष की छह छात्राओं के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया था और बुर्ला स्थित हीराकुंड जलाशय के मत्स्य पालन केंद्र तक गई थीं, जिसके कारण इस महीने की शुरुआत में उनकी एक सहपाठी की मौत हो गई थी।

सभी थ्योरी और विषय वस्तु से संबंधित विषयों में एक ग्रेड की कटौती के साथ-साथ इन छात्राओं पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें छात्रावासों से निष्कासित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).