एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा: मलकानगिरी में आदिवासी युवती से दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मलकानगिरी जिले में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा: मलकानगिरी में आदिवासी युवती से दुष्कर्म

मलकानगिरी, 14 अक्टूबर ओडिशा के मलकानगिरी जिले में 19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मोटू थानाक्षेत्र में उस समय हुई, जब गांव के लोग दुर्गा पूजा समारोह में व्यस्त थे।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से 26 वर्षीय आरोपी फरार है।

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब युवती घर पर अकेली थी और उसके पिता मछली पकड़ने गए थे। लड़की की मां का देहांत कुछ वर्ष पहले हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).