देश की खबरें | ओडिशा राजभवन ने स्वतंत्रता दिवस पर ‘एट होम’ समारोह रद्द किया

भुवनेश्वर, 14 जुलाई स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला पारंपरिक 'एट होम' समारोह ओडिशा राजभवन में मंगलवार को आयोजित नहीं किया जाएगा।

समारोह रद्द करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण यह निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में ओडिशा के राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर घोषणा की। उन्होंने कहा, “अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, राजभवन में 15 अगस्त 2023 को प्रस्तावित“एट-होम’ समारोह रद्द कर दिया गया है।”

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक यहां यूनिट-III के प्रदर्शनी मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे।

पुलिस ने इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)