देश की खबरें | ओडिशा ने आधुनिक भारत के कई निर्माता पैदा किए: राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में यहां के लोगों के उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाने का अवसर है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में यहां के लोगों के उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाने का अवसर है।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ओडिशा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आधुनिक भारत के कई निर्माता पैदा किए हैं। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से ओडिशा की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

ओडिशा दिवस या उत्कल दिवस प्रतिवर्ष एक अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन 1936 को इसका गठन हुआ था। उड़ीसा का नाम 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया था।

मुर्मू ने कहा, ‘‘ओडिशा दिवस पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न क्षेत्रों में इसके लोगों के उल्लेखनीय योगदान का जश्न मनाने का अवसर है। ओडिशा के गर्मजोशी से भरे और आतिथ्य सत्कार करने वाले लोगों ने अपनी गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित करते हुए राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की है।’’

राष्ट्रपति ने एक अन्य पोस्ट में सभी देशवासियों को ‘सरहुल’ त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी देशवासियों को जनजातीय समुदाय द्वारा विशेष उत्साह से मनाए जाने वाले ‘सरहुल' त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पर्व पर, प्रकृति के असंख्य उपहारों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। नव वर्ष के आगमन के प्रतीक इस त्योहार पर मैं सबके लिए सुख-समृद्धि की कामना करती हूं। मेरी मंगलकामना है कि सभी देशवासी जनजातीय समुदायों से सीख लेकर प्राकृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now