देश की खबरें | ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने बिहार के मुंगेर से अवैध हथियार गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में अवैध हथियार गिरोह के सरगना को बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 23 मई ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य में अवैध हथियार गिरोह के सरगना को बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि ओडिशा के विशेष कार्य बल ने मुंगेर पुलिस की मदद से 20 मई को मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया।

असलम कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव में स्थित अवैध हथियार निर्माण इकाई के मामले में आरोपी था।

पुलिस ने 13 मार्च, 2025 को कटक जिले के बड़ा धुलेश्वर गांव के एक घर से संचालित हो रही हथियार बनाने की एक अवैध विनिर्माण इकाई का पता लगाया था।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सात मिमी पिस्तौल बनाने की सामग्री बरामद हुई थी और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

मिश्रा ने बताया कि असलम को मुंगेर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भुवनेश्वर लाया गया।

उन्होंने बताया, "असलम को शुक्रवार को कटक के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\