देश की खबरें | ओडिशा: मास्क न लगाने पर पकड़े गए लोगों से पुलिस ने कुल सवा करोड़ रुपये जुर्माना वसूला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पुलिस ने मास्क न लगाने के सिलसिले में राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर पकड़े गए लोगों से एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
भुवनेश्वर, 12 जून ओडिशा में पुलिस ने मास्क न लगाने के सिलसिले में राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर पकड़े गए लोगों से एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस महानिदेशक अभय ने यह जानकारी दी।
बैठक में डीजीपी ने बताया कि ओडिशा पुलिस ने मास्क लगाने का नियम तोड़ने वालों से 1,25,84,180 रुपये जुर्माना वसूला।
यह भी पढ़े | राजस्थान में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी जीतेंगे, कोई भ्रम में न रहे: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत.
राज्य सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और इसका पालन न करने पर जुर्माने की राशि दो सौ रुपये से बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दी है।
डीजीपी ने यह भी कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करने वालों से 11,74,350 रुपये और रात में कर्फ्यू तोड़ने वालों से 1,03,800 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)