एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटे जंगल में सोमवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का जवान घायल

गरियाबंद (छत्तीसगढ़), 20 मई छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटे जंगल में सोमवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले (छत्तीसगढ़) और ओडिशा की सीमा पर जंगल में आज तड़के हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का जवान घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर था। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्रारंभिक उपचार किया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।

गरियाबंद जिला अस्पताल के चिकित्सक हरीश चौहान ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘जवान के गर्दन के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। उसे अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत रायपुर भेज दिया गया।’’

डॉ. चौहान ने कहा कि गोली जवान के गर्दन में फंसी हो सकती है। एमआरआई (मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग) परीक्षण के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी। जवान की हालत स्थिर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय सीमा पर अब भी नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).