देश की खबरें | ओडिशा के खिलाड़ी देबानंद पात्रा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एथलीट देबानंद पात्रा का ओडिशा के कंधमाल जिले में फूलबनी नगर स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 90 वर्ष के थे।

फूलबनी (ओडिशा), 30 जुलाई एथलीट देबानंद पात्रा का ओडिशा के कंधमाल जिले में फूलबनी नगर स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 90 वर्ष के थे।

पात्रा के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

फूलबनी नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी बालदेव बहेरा ने बताया पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारी पात्रा का निधन बुधवार रात को हुआ। कुछ दिनों पहले उन्हें कोविड-19 हुआ था और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।

पात्रा ने एथलेटिक्स की कई श्रेणियों में राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लिया था और राज्य सरकार एवं कंधमाल जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया था।

पात्रा के प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।

फूलबनी के ओड़िया बाप्टिस्ट चर्च के महासचिव जी नायक ने बताया कि कोविड नियमों का सख्त पालन करते हुए फूलबनी में इसाइयों के कब्रगाह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\