देश की खबरें | ओडिशा : दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन के लिए नहीं जा सकेंगे लोग, चार फुट से बड़ी नहीं होंगी मूर्तियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ओडिशा में दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों को दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति नही होगी , हालांकि अनुष्ठानों को विधिविधान से संपन्न किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी दिशा-निर्देशों में यह बात कही गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 10 सितंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ओडिशा में दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों को दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति नही होगी , हालांकि अनुष्ठानों को विधिविधान से संपन्न किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी दिशा-निर्देशों में यह बात कही गई है।

मुख्य सचिव एके त्रिपाठी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, मूर्तियों की ऊंचाई चार फुट से अधिक नहीं रहेगी और पंडालों में लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़े | Gujarat: अरावली जिले में मर चुका मजदूर लौटा घर, पुलिस ने भाईयों को बनाया था उसकी हत्या का आरोपी- इंस्पेक्टर सस्पेंड.

सरकारी आदेश के मुताबिक, यह दिशा-निर्देश अगले तीन महीने के दौरान मनाए जाने वाली लक्ष्मी पूजा, काली पूजा एवं अन्य सभी त्योहारों पर लागू रहेंगे।

इसके मुताबिक, '' पंडाल तीन तरफ से बंद रहेंगे और चौथी तरफ से भी इस तरह ढंका जाएगा कि आम जनता प्रवेश नहीं कर सके। जनता/श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी।''

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना के 2,187 नए केस, 21 की मौत: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूजा पंडाल में किसी भी समय पुजारियों और आयोजकों समेत सात से अधिक लोग मौजूद नहीं होने चाहिए।

आयोजकों को पंडाल लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और पुलिस से अनुमति लेनी होगी।

दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पूजा पंडाल में मौजूद लोगों को कोविड-19 संबंधी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\