देश की खबरें | ओडिशा:पीसीआर वैन ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर जिले में रविवार को एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने पर तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संबलपुर(ओडिशा), एक जनवरी ओडिशा के संबलपुर जिले में रविवार को एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने पर तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के अनितापल्ली चाक इलाके में उस समय हुई, जब पुलिस का वाहन एक ट्रक से टकरा गया। हादसे के समय पुलिस वाहन में चार पुलिस कर्मी सवार थे।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों को ‘पीसीआर वैन’ से बाहर निकालने में मदद की और सदर पुलिस थाने को घटना की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी यह हादसा हुआ। तीन पुलिस कर्मी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें बुरला स्थित वीएसएस चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि तीन में से एक घायल पुलिस कर्मी को गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड